आम आदमी पार्टी ने शनिवार को E20 फ्यूल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ किया। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे 3 अगस्त की दोपहर को याचिकाएं इकट्ठा करेंगे। इसके बाद करीब 100 लोगों के साथ 4 अगस्त को लोक कल्याण मार्ग स्थित PM नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च का नेतृत्व करेंगे। केजरीवाल ने टाउनहॉल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर इथेनॉल फायदेमंद नहीं है, तो इसे बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है? सरकार नागरिकों पर इसे क्यों थोप रही है? आज के टाउन हॉल में लोगों ने तीन मांगें रखीं। केजरीवाल बोले-इथेनॉल पेट्रोल से महंगा केजरीवाल ने कहा इथेनॉल की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यह पेट्रोल से ज़्यादा महंगा है, कम माइलेज देता है, किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचाता और विदेशी मुद्रा की बचत भी नहीं करता। इसके अलावा, इथेनॉल बनाने वाले प्लांट के आस-पास के इलाकों में जमीन के नीचे का पानी प्रदूषित हो जाता है। उन्होंने सरकार से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया, जिसका हवाला देकर सरकार ने दावा किया था कि E20 से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हुए और उन्होंने E20 के इस्तेमाल को लेकर अपने अनुभव और समस्याओं के बारे में बताया जिनका सामना उन्हें अपने वाहनों के साथ करना पड़ रहा है। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। AAP ने PM को संबोधित ऑनलाइन याचिका शुरू की थी केजरीवाल बोले- 30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने29 जुलाई को कहा कि मोदी सरकार पर जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपने और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि देश की सड़कों पर 2023 से पहले की बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां दौड़ रही हैं, जिन्हें मोदी सरकार E-20 पेट्रोल का इस्तेमाल करवाकर कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

E20 फ्यूल का विरोध- केजरीवाल PM आवास तक मार्च निकालेंगे:बोले- पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल मिले, सरकार इसे थोपे नहीं
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को E20 फ्यूल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ किया। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल […]