पीएम मोदी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश के अमरावती में कहा, ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। इस एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’ पीएम ने यहां भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम दोपहर 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की 4 तस्वीरें… भोगपुरम एयरपोर्ट की 4 तस्वीरें… पीएम के दौरे से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग को देखें…