संसद का मानसून सत्र खत्म होने में अभी दो दिन बाकी हैं। पिछले 17 दिनों की कार्यवाही में अब तक 12 नए बिल संसद में पेश किए गए हैं, जिनमें से 7 बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पास हो चुके हैं। इनमें से सिर्फ 2 बिलों पर सदन में चर्चा हुई, जबकि बाकी बिल विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच पारित किए गए। सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही भी लगातार प्रभावित हुई है। 17 दिनों में लोकसभा सिर्फ करीब 16 घंटे 12 मिनट चली। वहीं राज्यसभा में 28 घंटे 30 मिनट काम हुआ। यानी दोनों सदनों की कार्यवाही तय समय के मुकाबले काफी कम रही। जबकि अगर रोज 6 घंटे की कार्यवाही मानी जाए तो 17 दिनों में दोनों सदनों में करीब 102 घंटे काम होना चाहिए था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लोकसभा में सिर्फ 36 मिनट में 7 बिल पास कर दिए गए, यानी औसतन हर बिल को पास करने में करीब 5 मिनट लगे। कुछ बिलों में ज्यादा समय इसलिए लगा क्योंकि सांसदों ने संशोधन प्रस्ताव दिए थे। इस पूरे सत्र में सबसे ज्यादा प्रश्नकाल प्रभावित हुआ। लोकसभा में प्रश्नकाल करीब 20 मिनट चला। यानी विपक्षी सांसदों को सरकार से सवाल पूछने का मौका ही नहीं मिला। 18वीं लोकसभा के पिछले सत्रों में भी प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ता रहा है। 2025 के मानसून सत्र में प्रश्नकाल का 77% समय बर्बाद हुआ था, जबकि 2026 के बजट सत्र में 12 दिनों में प्रश्नकाल कुल 15 मिनट से भी कम चला। संसद सत्र से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

मानसून सत्र में अबतक 12 नए बिल आए:7 बिल दोनों सदनों से पास, 2 पर बहस हुई; 17 दिन में लोकसभा सिर्फ 16 घंटे चली
संसद का मानसून सत्र खत्म होने में अभी दो दिन बाकी हैं। पिछले 17 दिनों की कार्यवाही में अब तक […]