हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मंगलवार रात और आज सुबह भारी बारिश हुई। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में बारिश के बाद एक पेड़ जड़ से उखड़कर मकान की छत पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुफरी में सबसे ज्यादा 74.2 मिमी और शिमला में 66.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए गुरुवार सुबह 9 बजे तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिलों में जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं मुख्य सचिव केके पंत ने आज सभी डीसी को मानसून के दौरान हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने भारी वर्षा, अचानक बाढ़, भूस्खलन या बादल फटने जैसी किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। कांगड़ा-मंडी में आज ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। कल यानी 23 जुलाई को लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। 24 जुलाई को बेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इस दिन चंबा, कांगड़ा और सिरमौर तीन जिला में ही यलो अलर्ट की चेतावनी है। 25 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछेक भागों में तेज बारिश हो सकती है। आज कुल्लू में स्कूल बंद कुल्लू जिले में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश के बाद डीसी कुल्लू ने आनी, बंजार और निरमंड सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज (22 जुलाई) छुट्टी घोषित की। शिमला शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भी सुबह 7 बजे तक भारी बारिश हुई। शिमला में दिन में भी रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मानसून सीजन में नॉर्मल से 11% कम बारिश मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 22 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 275.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन इस वर्ष अब तक 246.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। बिलासपुर जिला में सामान्य से 11 प्रतिशत कम, हमीरपुर में 41 प्रतिशत, चंबा में 3 फीसदी, मंडी में 29 प्रतिशत और सिरमौर में 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दूसरी ओर, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कांगड़ा में तापमान 7.1 डिग्री की गिरावट के बाद 25.9 डिग्री और भुंतर में 5.7 डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।

हिमाचल में DC को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश:शिमला में मकान पर गिरा पेड़, सुबह 9 बजे तक फ्लैश-फ्लड की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मंगलवार रात और आज सुबह भारी बारिश हुई। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में […]